Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के जमुई में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग तीन घायल


    बिहार के जमुई में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग तीन घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ललित भगत

    जमुई: चंद्रदीप थाना क्ष्रेत्र के धनामा गांव में बुधवार को होली पर्व को लेकर डीजे पर डांस करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हो गई। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को परिजन के द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार के द्वारा गोली लगे युवक को पटना रेफर कर दिया गया जबकि दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी राजकुमार रविदास और उनके बेटे बब्लू रविदास और सूरज रविदास के रूप में हुई है।


    यह भी पढ़े-


    दिल्ली के मुंडका इलाके में खेली गई खून की होली

    दिल्ली के मुंडका इलाके में खेली गई खून की होली


    डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद

    बताया जाता है कि सभी लोग अपने घर के पास होली को लेकर डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुंदन तांती आधा दर्जन युवकों के साथ शराब के नशे में आया और अचानक गाली-गलौज करते हुए डीजे बजाने से मना करने लगा। जिसका विरोध करने पर कुंदन तांती,सनोज तांती, प्रमोद तांती, चिंटू पासवान और मदन साव सहित अन्य लोगों के द्वारा पत्थराव व गोलीबारी किया जाने लगा।


    यह भी पढ़े-



    .com/img/a/

    झारखंड के मनोज ने मशहूर होने के लिए तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो बनाया

     


    इस घटना में राजकुमार रविदास और बब्लू रविदास पत्थर लगने से घायल हो गए ,जबकि सूरज रविदास के गर्दन में एक गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। सूरज की हालत गंभीर होने की वजह से सदर अस्पताल से उसे पटना रेफर किया गया है।



    जांच में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि इस मारपीट में दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में ही कराया जा रहा है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728