Delhi Building Collapse:दिल्ली के नांगलोई में सिलेंडर फटने से गिरा मकान, 8 लोग गंभीर रूप से घायल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार
नई दिल्ली, दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस और डीएफएस के दमकलकर्मी की मदद से निकाला जा रहा है। यह घटना नांगलोई रोड के कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 के डी ब्लॉक में की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े-
मौके पर पहुंची टीम के सदस्य ने बताया कि ज्वलपुरी इलाके में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट के बाद इमारत गिरने की जानकारी सोमवार सुबह पीसीआर कॉल पर मिली। कॉलर ने बताया कि दिल्ली के ज्वलपुरी इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से एक इमारत गिर गई है, जिसमें हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़े-
मौके पर पहुंचे के बाद डीएफएस कर्मी और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद