Jharkhand News : राजरप्पा जनियामारा जंगल में किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
रामगढ़ : राजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर जाने वाले जनियामारा जंगल में रविवार को एक किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी युवक फरार है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पीड़िता ने बताया कि किशोरी अपने दो युवक मित्रों के साथ घूमने के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में जनियामारा जंगल के पास दो लोगों ने बाइक को रोककर किशोरी के दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया।
यह भी पढ़े-
दोस्तों को भगाने के बाद आरोपियों ने किशोरी को घसीटते हुए जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। वहां से भागकर किशोरी पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।
यह भी पढ़े-
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रहीम अंसारी व बीरबल मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक रजरप्पा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आवेदन दिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद