Simdega News: सिमडेगा जिले में तेज रफ्तार के चलते स्कूली दो छात्र की मौत ,तीन गंभीर रूप से घायल
सिमडेगा : जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा शनिवार को सड़क हादसों में दो लोगो की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल हो गए मामला .मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमडेगा तामरा मुख्य पथ टाभादिह पालामारा पुल के नजदीक सड़क दुर्घटना में संतमेरी स्कुल शाम टोली के 2 स्कूली छात्र की मौत हो गई . वहीं तीन स्कूली छात्र बुरी तरीके से घायल हो गए .
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद रामजी यादव के पुत्र साजन यादव अपने चार दोस्तों के साथ तामड़ा की और ना जाने किस लिए जा रहे थे तभी पलामारा नदी के पास अचानक से कार की गति तेज हो गई और चार पांच पलटा खाते हुए निचे खेत में जा गरी .स्थनीय लोगो की मदद से पांचो छात्र की सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया जन्हा इलाज के क्रम में एक छात्र की मौत हो गयी दुसरे छात्र की रांची इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी . बांकी तीन छात्र का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है .मरने वाले छात्र का नाम विवेक कुमार पुत्र राम साहू ,अनीस केरकट्टा पुत्र जय प्रकाश केरकट्टा है .
घायल का नाम- साजन यादव उर्फ़ ऋतिक पुत्र रामजी यादव ,चंद्रकांत राम , साहिल साहू पुत्र मुन्ना साहू ये सभी सिमडेगा कुञ्ज नगर के के निवासी है .घटना की सूचना मिलने पर एवं शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्रों की स्थिति की जानकारी ली .
गौर करने वाली बात है क्या कार चलाने वाले छात्र के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नही ? अगर छात्रों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो उनके अभिवावक अपने पुत्र को कार ले जाने की अनुमति कैसे दे दी ? क्या कर रही है सिमडेगा के पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग ?
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद