Simdega News: सिमडेगा में नियोजन नीति के विरोध में सड़कों पर उतरे आदिवासी छात्र,बंद से आम लोग परेशान
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सिमडेगा : हेमंत सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ आदिवासी छात्र संगठन, झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन समेत विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से आज झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। बंद की इस घोषणा का असर यह रहा कि सभी स्कूलों ने अपने यहां छुट्टी कर दी है।
कई महीनों से आंदोलनरत है झारखंडी छात्र
प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने 60-40 नाय चलतो का नारा दिया। छात्र नेता ने कहा कि यह बंदी राजनीतिक नहीं है। यह छात्रों की बंदी है। 60-40 नाय चलतो, झारखंडी छात्रों को शतप्रतिशत नौकरी मिले, सरकार को खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना होगा। पिछले कई महीनों से राज्य के झारखंडी छात्र खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति की मांग पर आंदोलनरत हैं। इसके लिए लाठियां भी खाईं।
बंद से राहगीरों को हो रही परेशानी
इसके बावजूद राज्य सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं। सरकार मनमाना रवैया अपना रही है। राज्य सरकार ने हमारा हक मारकर शिक्षा नीति लागू कर दिया है। छात्र एवं आदिवासी छात्र संगठनों के सदस्य सिमडेगा बाजार डेली मार्किट में दुकाने बंद करने की अपील की इस दौरान आसपास की दुकानें बंद हैं। राहगीरों को आने-जाने में समस्या हो रही है। बंदी की वजह से गाड़ी बस संचालन भी नहीं हो रहा है। इसका नतीजा यह निकला कि लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद