Sitamarhi News:सीतामढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : शहर के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रीगा रोड के बस स्टैंड की है। मृतक राजा कुमार ठेला चला कर गुजर बसर करता है, बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा वाले से झगड़ा हुआ था, दोनों के बीच हाथापाई हुई। ऑटो चालक ने इसकी शिकायत स्थानीय समाजसेवी निशित सिंह से की, आरोप है कि उनके समर्थकों ने आकर राजा कुमार को बुरी तरह से मारा।
यह भी पढ़े-
पिटाई से घायल राजा को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके साथी मिंटू कुमार को भी चोटें आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद