Sitamarhi News:शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग ,आग की चपेट में आने से 3 साल का बच्चा की मौत।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : रीगा, थाना क्षेत्र के सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नं 7 के जयनगर गांव में सोमवार की दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसमें एक बाइक सहित 3 साल का बच्चा का भी मौत हो गया। अमृत सिंह के परिजन घर से बाहर थे। शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी जलने लगी। झोपड़ी से आग निकलती देख आसपास के लोगों समेत परिजन दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
यह भी पढ़े-
इसी दौरान आसपास के लोगों ने घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जब तक लोग आग पर काबू पाते, घर में रखा अनाज, कपड़े समेत सभी सामान जल कर राख हो गया. अमृत सिंह के पास तीन पुत्री और एक ही बेटा था।वह भी आग की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गयी। अमृत सिंह ने मजदूरी करते है। आग लगने की सूचना पर ग्रमीणो के दूरा स्थानीय रीगा थाना प्रभारी को दिया।और फायर बिग्रेड की टीम भी घटना स्थल पर पहुच कर आग को बुझाने में जुट गई ।जैसे तैसे कर आग पे काबू पाया गया।।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद