रूस में तख्ता पलट की कोशिश ,बढ़ गई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी रिपोर्ट
नई दिल्ली :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यूक्रेन के साथ जंग लड़ी रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की खबर है।
यह भी पढ़े-
वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। वैगनर ग्रुप की सेना राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है। इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था। जिन भाड़े के सैनिक से पुतिन यूक्रेन में जमकर खून खराबा किया अब वही सैनिक रूस के दुश्मन बन चुके हैं .
इसमें राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का मोर्चा खोल दिया है। हम बात कर रहे हैं व्लादीमीर पुतिन के प्राइवेट आर्मी वैगनेर ग्रुप की जो फिलहाल अपने लाव लश्कर के साथ रूसी सेना की ओर कुछ कर रहा है यूक्रेन युद्ध जब से शुरू हुआ है तब से वैगनआर ग्रुप काफी चर्चा में है या एक निजी सैन्य कंपनी है । येवगेनी प्रिगोझीन के नेतृत्व वाले ग्रुप में पुतिन के इशारे पर यूक्रेन के कई शहरों में जमकर खून खराबा किया शुक्रवार को इस ने खुले तौर पर उसी रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का ऐलान कर दिया है यह ग्रुप कसम खाई है कि वह रूस से पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद