Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम शिवराज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश चन्द्रवंशी 

    भोपाल :- मुख्यमंत्री रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सीएम शिवराज की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी है और हृदयस्पर्शी भी, यही बात उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम शिवराज

    मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम शिवराज
    कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। सीएम को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सीएम ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल चाल जान आत्मीय संवाद किया। मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ सीएम ने फोटो भी खिचाईं।

    यह भी पढ़े-


    सीएम ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

    सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख सीएम खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन भी चखे और उनके हाल चाल भी जाने। जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश दिखे मुख्यमंत्री। इस बीच सीएम ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी संवाद किया।
    फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री
    बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी सीएम भी उनके बीच पहुँच गए, फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।



    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम शिवराज



    बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है
    इसी बीच गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुँच, आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा की बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस अवसर पर सीएम ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728