Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Love Jihad in Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दो नाबालिग लड़कियों को फंसाया. पुलिस ने किया गिरफ्तार


    Love Jihad in Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दो नाबालिग लड़कियों को फंसाया. पुलिस ने  किया गिरफ्तार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र देवेन्द्र नौटियाल

    उत्तरकाशी : आराकोट मोरी में हिंदू बताकर नेपाल मूल की दो नाबालिग लड़कियों (सगी बहनों) को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित नवाब उर्फ गुड्डू पुत्र नवाब निवासी खेडा दरवाजा थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को गरुवार की रात को त्यूणी से गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि गुरुवार की शाम पांच बजे आरकोट पुलिस चौकी में एक महिला जानकारी दी थी कि उसी दो नाबालिग बेटियों को एक युवक भगा ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तथा त्यूणी से आरोपित की गिरफ्तारी की है। जिससे जिला न्यायालय में पेश किया गयाहै ।


    यह भी पढ़े-

    सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान

    सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान


    शादी व नौकरी का झांसा देकर भगा ले जा रहा था

    मोरी थाने की आराकोट पुलिस चौकी में आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित बालिकाओं की मां ने कहा कि आरोपित युवक ने उसकी नाबालिग लड़कियों से फेसबुक और पब्‍जी गेम के जरिये अपने को हिंदू बताकर दोस्ती की। आरोपित युवक गत दो वर्षों से वीडियो कॉल और चेटिंग कर रहा था तथा बेटियों को ब्लैकमेल करने लगा था।


    गुरुवार को आरोपित युवक उसकी दोनों बेटियों को प्रेम जाल में फंसाकर तथा शादी का झांसा देकर भगाने की फिराक में था। सुबह जब बेटियां घर में नहीं मिली तो स्वजन व ग्रामीणों ने खोजबीन की। आराकोट के निकट मोल्डी में दोनों नाबालिग लड़कियां एक युवक के साथ दिखी। युवक वहां से भाग निकला। स्वजन व ग्रामीणों ने बेटियों से युवक के संबंध पूछताछ की तो बेटियों ने गुड्डू उर्फ नवाब निवासी खेड़ा मुजफ्फरनगर के बारे में बताया।


    यह भी पढ़े-

    पीड़ित नाबालिग लड़कियों की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित युवक ने अपने को हिन्दू बताकर उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने और मुंबई में काम दिलवाने का झांसा भी दिया। आरोपित ने उसकी बेटियों के साथ अश्लील चेटिंग व वीडियो बनाए। जिन्हें इंटनेटमीडिया में प्रसारित करने की भी चेतावनी दी। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728