प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मिस्र और अमेरिका के चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी
नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं सबसे पहले वो अमेरिका जायेंगे उसके बाद मिस्र .आज रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे. ये जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से दी उन्होंने लिखा की न्यूयॉर्क सिटी और वॉशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रम में शामिल होऊंगा. अमेरिका दौरे के बाद पीएम मोदी मिस्र भी जाएंगे. वह यहां भी राजकीय दौरे पर रहेंगे.
यह भी पढ़े-
पीएम मोदी आज सुबह तक़रीबन सवा 7 बजे अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए. वह अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN HQ) में योग दिवस समारोह में शामिल होंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक भी करेंगे और वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित भी करेंगे. पीएम दौरे के दौरान वहां पर कई व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे. साथ ही भारतीय मूल के लोगो संबोधित भी करेंगे.
यह भी पढ़े-
मिस्र की भी राजकीय यात्रा पर होंगे PM मोदी
अमेरिका का दौरा पूरा करने के बाद पीएम मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की भी राजकीय यात्रा पर जाएंगे. यहां पर भी पीएम मोदी दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने, कारोबार और आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर अपने समकक्ष से चर्चा करेंगे.
पीएम मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के न्यौता पर मिस्र की यात्रा कर रहे हैं. राष्ट्रपति अल-सीसी इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इस दौरान अल-सीसी ने पीएम मोदी को मिस्र की यात्रा के लिए न्योता दिया था. बतौर प्रधानमंत्री मौदी की यह मिस्र की पहली यात्रा है. दौरे के दौरान पीएम मोदी अल हाकीम मस्जिद भी जाएंगे जिसे बोहरा समुदाय के सहयोग से पुनरूद्धार किया गया है. वह हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक भी जाएंगे और शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद