Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Sitamarhi News :- आज 11 जून रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डुमरा उच्च विद्यालय में होगी मतगणना




    Sitamarhi  News :-  आज 11 जून  रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डुमरा उच्च विद्यालय में होगी मतगणना


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /  पवन साह 

    सीतामढ़ी : सफल, सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से मतों की गिनती की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को सांयुक्त रूप से ब्रीफ किया साथ  ही मतगणना केंद्र का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा .


    यह भी पढ़े-


    Sitamarhi Political News :- :-राहुल गांधी पर अनर्गल बयान से भड़के कांग्रेसी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

    Sitamarhi Political News :- :-राहुल गांधी पर अनर्गल बयान से भड़के कांग्रेसी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला



    दिए गए निर्देश--राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अलोक में प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी(वरीय अधिकारी को छोड़कर) मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में  होगी मतों की गिनती। पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की हुई तैनाती।मतगणना केन्द्र पर  पेयजल ,शौचालय, चिकित्सा दल, मीडिया सेंटर, यातायात व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष,  साफ सफाई  सहित की हुई विविध व्यवस्था। ।।  सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को आयोग के दिशा निर्देश एवं मानक के अनुरूप  जवाबदेही से कार्य करने का  दिया निर्देश। .............मतगणना केंद्र के आस-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू।----------



    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Love Jihad in Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दो नाबालिग लड़कियों को फंसाया. पुलिस ने किया गिरफ्तार


    विजय जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध। 


     जिलाधिकारी सह  जिला निर्वाचन अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने वरीय अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया , एवं चल रही तैयारियो को अंतिम रूप दिया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो को संयुक्त रूप से संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मी हर हाल में ससमय सुबह 5 बजे अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्याशी ,उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी (वरीय अधिकारी को छोड़कर)मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने  मतगणना केंद्र पर   अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण किया।  परिसर की साफ-सफाई  का भी निर्देश दिया।


    मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।अनाधिकृत व्यक्तियों के केंद्र के भीतर प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मतगणना केंद्र पर  जाने हेतु पास की व्यवस्था की गई है। परिसर के भीतर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिसके द्वारा सभी कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान



     मतगणना केंद्र पर पेयजल, शौचालय साफ सफाई बिजली आपूर्ति, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है।मतगणना कल  11 जून रविवार को होगी। कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर प्रतिनियुक्त बल का दायित्व होगा कि  वाहनों को चिन्हित स्थल पर पार्किंग* कराएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यह दायित्व दिया गया है कि  मतगणना स्थल पर यातायात व्यवस्था कि सतत पर्यवेक्षण करेगे। *सिविल सर्जन  एवं अग्निशमन विभाग  को निर्देश दिया गया है कि मतगणना कार्य की समाप्ति तक मतगणना परिसर में मेडिकल टीम एवं अग्नि शमन व्यवस्था को सुनिश्चित रखेंगे  मतगणना परिसर में  धुम्रपान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस  एवं अन्य पेय पदार्थ आदि वर्जित रहेगा साथ ही मतगणना परिसर में  सेलफोन, मोबाइल,  वॉकी टॉकी , एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री वर्जित रहेगा। 



      मतगणना अभिकर्तागण  निर्दिष्ट बैरिकेडिंग मार्ग से संबंधित मतगणना हॉल में प्रवेश करेंगे। मतगणना  परिसर में मीडिया केंद्र का निर्माण किया गया है जहां मीडिया कर्मियों को बैठने की व्यवस्था की गई है। कोई भी पत्रकार मोबाइल कैमरा आदि लेकर मतगणना कक्ष का भ्रमण नहीं करेंगे। पत्रकारों के मोबाइल एवं कैमरा आदि सुरक्षित रूप से मीडिया केंद्र में ही रखा जाएगा। गौरतलब हो कि  जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, *साथ ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है,अतः कोई भी विजयी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी परिस्थिति में विजय जुलूस नही निकाला जाएगा।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728