झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं सहित भगवान जगरनाथ के रथ को खींचा.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे देश भर में भगवान जगन्नाथ यात्रा पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु की इस यात्रा को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए सुबह ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रथ यात्रा में शामिल हुए।रथ यात्रा में सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। रथ यात्रा के बाद लोगों ने मेला का आनंद लिया। मेला में कई तरह के स्टॉल लगाए गए है, जहां बच्चों, महिलाओं और युवाओं की भीड़ देखी गई।
यह भी पढ़े-
भगवान जगन्नाथ को रथ पर सवार कर मंगलवार दोपहर बाद रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र ने भक्तों को अपने दर्शन दिए। ओडिशा के पुरी की तर्ज पर रांची में 333 वर्षो से रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस बार भी रथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर दिखा।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बल भद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों ने झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रगति की प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को भक्ति और समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी। रथयात्रा में सांसद संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े-
रथ यात्रा के दौरान इंद्रदेव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जमकर बारिश की। इंद्रदेव भी भगवान जगन्नाथ की अगवानी पहुंचे और बरसात की बूंदों से प्रभु के रथ का पहिया भिगो कर उनका अभिषेक किया। रथ यात्रा के दौरान जमकर बारिश हुई, जिसने भक्तों को आनंदित कर दिया। झारखंड में ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा के दिन बारिश होने से उस साल खेती अच्छी होती है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद