Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जालंधर से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल


    जालंधर से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / Dinesh Jaiswal 

    शाहजहांपुर :- जालंधर से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस बुधवार सुबह शाहजहांपुर-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूसे भरे ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों का राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।


    Recent


    पंजाब के जालंधर से टूरिस्ट बस में नेपाल के अलग अलग क्षेत्र में जाने के लिए 52 लोग बस में सवार हुए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे निगोही ब्लाक कार्यालय के पास सामने से आ रहे भूसे भरे ट्रक को बचाने में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।



    बस में सवार चंडीगढ निवासी लक्ष्मी थापा, अरवन, रंतू, रवि शाह, सीता पंडियाल, पंजाब निवासी सपना गौतम, बसंत, ली नावा, नेपाल के लुबिंनी निवासी रंतू निवासी, बागमती नेपाल निवासी कृष्णा, सम्राट, नेपाल के कृष्णानगर निवासी सोनू, हरिदेव शर्मा, पवित्र, शिखा, रामबहादुर आदि घायल हो गए।


    भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी बूंदाबांदी के बीच मौके पर पहुंच गई। उन्होंने गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भिजवाया जबकि अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज शुरू कराया। हादसे के बाद काफी देर तक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया सभी घायलों की स्थिति ठीक है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728