Mission Chandrayaan-3 :- भारतवासी के लिए ख़ुशी की खबर ,चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ चंद्रयान-3
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी
नई दिल्ली : भारतवासी के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है हमारे देश के वैज्ञानिक की मेहनत रंग ला रही है पुरे विश्व में भारत का डंका बजने वाला है क्योकि चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का अगला ऑपरेशन 6 अगस्त, 2023 को लगभग 23:00 बजे के लिए निर्धारित है।
चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ चंद्रयान-3
इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि ये चंद्रयान-3 है और मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है।
14 जुलाई को लॉन्च हुआ था मिशन
बता दें कि चंद्रयान-3, 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इससे पहले एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद