Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर, 48 घंटे के अंदर 21 लोगों की मौत


    हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर, 48 घंटे के अंदर 21 लोगों की मौत


    .com/img/a/




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अंजली कुमारी

    नई दिल्ली:- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों प्राकृतिक आपदा कहर ढा रही है. बारिश और भूस्खलन के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों पहाड़ी राज्यों में खूब बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने और शिमला में शिव मंदिर के ढह जाने से 48 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम कार्यालय में बताया है कि दोनों राज्यों में बारिश के लिए दो तंत्र काम कर रहे हैं. पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा मानसून ट्रफ की लोकेशन हिमालय की तलहटी में है और दक्षिणी-पश्चिमी अरब सागर की मानसूनी हवाएं हिमालय की तलहटी से टकरा रही हैं.


    यह भी पढ़े-

    तीर्थनगरी वृंदावन में मंगलवार शाम बड़ा हादसा पुरानी बिल्डिंग की ऊपरी हिस्सा गिरने से



    बता दें कि इन दोनों वजहों से ही खूब बारिश हो रही है, पश्चिमी विक्षोभ एक तूफान है, जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है और भारतीय उपहमहाद्वीप के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश लाता है. आईएमडी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कारण बनने वाली मॉनसून ट्रफ दक्षिण की ओर बढ़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि मानसून ट्रफ, एक लम्बा कम दबाव वाला क्षेत्र है जो अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है, जिससे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा होती है, जो धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है.


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Independence Day :- एनडीआरएफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध


    बीते मंगलवार को आईएमडी ने ट्वीट कर बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में और अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. साथ ही यह भी बताया कि 15 अगस्त से पूर्व और आसपास के मध्य भारत में वर्षा गतिविधि में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. वहीं देश के बाकी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728