Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Jailer collection box office :-रजनीकांत की जेलर ने सनी देओल के गदर का उड़ा दिया गर्दा ,10वें दिन में डबल कमाई

     

    Jailer collection box office :-रजनीकांत की जेलर ने सनी देओल के गदर का उड़ा दिया गर्दा ,10वें दिन में डबल कमाई

    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र काजल कुमारी

    नई दिल्ली :- नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज हुई थी और शनिवार को फिल्म ने 10 दिन पूरे कर लिए. रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को रिलीज के पहले ही दिन से ही प्यार मिलने लगा था. फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा था कि फिल्म कमाल करेगी और ऐसा ही हुआ. फिल्म लगातार कमाई का नया मार्क सेट कर रही है.



    जनीकांत की यह एक्शन फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 10वें ही दिन बजट से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म ने दुनिया में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है. फिल्म ने शनिवार को 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

    यह भी पढ़े-


    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में बस चालक समेत 18 की मौत, 16 घायल

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना में बस चालक समेत 18 की मौत, 16 घायल


    साउथ एनालिस्ट Manobala Vijayabalan के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने नया मार्क सेट कर लिया है. '2.0' और 'पोन्नियन सेल्वन 1' के बाद 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली यह तीसरी तमिल फिल्म बन गई है. वहीं, रजनीकांत ने अपना ही एक रिकॉर्ड वापस छू लिया है. दरसअल, 2.0 के बाद यह उनकी दूसरी सबसे फास्ट मूवी है, जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. ​उनकी फिल्म '2.0' ने सिर्फ 7 दिन में ही यह आंकड़ा छू लिया था.


    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने पहले दिन 95.78, दूसरे दिन 56.24, तीसरे दिन 68.51, चौथे दिन 82.36, पांचवे दिन 49.03, छठे दिन 64.27 और सातवें दिन 34.61 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, दूसरे सप्ताह में 8वें और 9वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.



    'जेलर' में रजनीकांत एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने पुलिसकर्मी बेटे की मौत का बदला लेना चाहता है. 'जेलर' में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, मोहनलाल और तमन्ना भाटिया भी अहम रोल में हैं. फिल्म ने दुनियाभर में नया लैंडमार्क सेट कर दिया है. वहीं, फिल्म की सफलता से दूर अपने लिए वक्त निकाल रहे हैं. हिमालया की यात्रा के बाद अब वे अलग अलग इवेंट्स में भाग ले रहे हैं.

    यह भी पढ़ेंः 


    .com/img/a/

    Chandrayaan Mission-3 :-चांद की दहलीज पर चंद्रयान-3 ने दी दस्तक सिर्फ 25 Km दूर .लैंडिंग साइट पर सूरज निकलने का इंतजार


    दूसरी तरफ, हिंदी बेल्ट में सनी देओल की 'गदर 2' का जलवा है. फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है लेकिन कलेक्शन के मामले में सनी की फिल्म रजनीकांत की फिल्म से फिलहाल काफी पीछे है. 10वें दिन के सामने आए आंकड़ों की मानें तो फिल्म 350 करोड़ से आगे निकल सकती है. \

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728