भारत इंडिया नाम पर घमासान,मुलायम सिंह ने विधानसभा में भारत नाम रखने का प्रस्ताव पास किया था.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
लखनऊ :- इंडिया या भारत देश के नाम को लेकर इन दिनों बहस चल रही है। इस बहस ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब राजधानी दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति भवन में होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसीडेंट आफ भारत' लिखा गया है।
Recent
मुलायम ने खुद प्रस्ताव सदन में किया पेश
वैसे इंडिया का नाम भारत करने का प्रस्ताव मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2004 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान विधानसभा से पास कराया था। मुलायम ने खुद यह प्रस्ताव सदन में पेश किया था। इसे सर्वसम्मति से पास कराते हुए संविधान के अनुच्छेद एक में संशोधन के लिए केंद्र सरकार भेजने की बात कही थी।
इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से संविधान के भाग-1 के अनुच्छेद-1 में ‘इंडिया दैट इज भारत’ के स्थान पर ‘भारत दैट इज इंडिया’ करने के लिए संविधान में आवश्यक संशोधन करने की बात थी। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था।
Recent
भारत दैट इज इंडिया, का रहा प्रस्ताव...
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि मुलायम सिंह हमेशा एक देश एक नाम के पक्ष में थे। उन्होंने खुद विधानसभा में संविधान में दर्ज ‘इंडिया दैट इज भारत’ के स्थान पर ‘भारत दैट इज इंडिया’ करने के लिए संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया था।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद