Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    G20 Summit 2023: जी20 समिट में रूस और चीन के राष्ट्रपति के शामिल नहीं होने पर विदेश मंत्री ने कह दी दो टूक बात


    G20 Summit 2023: जी20 समिट में रूस और चीन के राष्ट्रपति के शामिल नहीं होने पर विदेश मंत्री ने कह दी दो टूक बात


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली :- जी20 समिट में रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के शामिल नहीं होने पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने कहा कि मुझे लगता है कि G20 में अलग-अलग वक्त पर कुछ ऐसे राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने किसी कारण से नहीं आने का फैसला किया है. लेकिन उस मौके पर जो भी उस देश का प्रतिनिधि होता है, वह अपने देश और उसकी स्थिति को सामने रखता है. मेरा मानना है कि हर कोई बहुत गंभीरता के साथ जी 20 में आ रहा है.


    Recent




     G20 समिट में क्या होगी चर्चा?

    एस. जयशंकर ने कहा कि सब कुछ तैयार हो रहा है. वार्ताकार बातचीत कर रहे हैं, और जो लोग व्यवस्थाएं ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं. वे इस पर काम कर रहे हैं. यह वास्तव में हमारे लिए बहुत ही केंद्रित समय है. मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को यह पता चले कि क्या हो रहा है और अभी जी20 के बारे में मेरा मानना है कि इसमें


    विपक्ष को जयशंकर का जवाब

    वहीं, G20 समिट के लिए सरकार की तरफ से किए गए इंतजाम की विपक्ष की ओर से आलोचना पर एस. जयशंकर ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वे लुटियंस दिल्ली या विज्ञान भवन में अधिक सुविधाजनक महसूस कर रहे थे तो यह उनका विशेषाधिकार था. वही उनकी दुनिया थी और तब शिखर सम्मेलन की बैठकें ऐसे वक्त हुईं जहां देश का प्रभाव संभवतः विज्ञान भवन में या उसके 2 किलोमीटर (लुटियंस दिल्ली) तक में रहा हो. यह एक अलग युग है, यह अलग सरकार है और यह एक अलग विचार प्रक्रिया है. प्रधानमंत्री ने महसूस किया और हमने उस दिशा में काम किया है, जिसमें G-20 ऐसी चीज है जिसे एक राष्ट्रीय प्रयास के रूप में माना जाना चाहिए. जिन लोगों को लगता है कि हमें अभी भी 1983 में फंसे रहना चाहिए उनका 1983 में फंसे रहने का स्वागत है.

    Recent



    यूक्रेन संकट पर जयशंकर की दो टूक

    जब जयशंकर से पूछा गया कि रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि वे चाहते हैं कि यूक्रेन संकट पर उनके विचार को G20 के भाषण में शामिल किया जाए और क्या शिखर सम्मेलन से पहले शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है? इसपर जयशंकर ने कहा कि इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि बातचीत में वास्तव में क्या होता है और इसे पहले से ही इस आधार पर नहीं आंकना चाहिए कि एक अवसर पर क्या कहा जा सकता है और एक अवसर पर जो कहा गया था उसकी मीडिया व्याख्या क्या हो सकती है.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .





    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728