Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मध्यप्रदेश क्रूर पति ने दहेज के लालच में पत्नी को कुएं में रस्सी से लटकाया,आरोपी गिरफ्तार,

     

    मध्यप्रदेश क्रूर पति ने दहेज के लालच में पत्नी को कुएं में रस्सी से लटकाया,आरोपी गिरफ्तार,

    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सत्येंद्र कुमार 

    मध्य प्रदेश:- के नीमच जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। क्रूर पति ने दहेज के लालच में महिला को ऐसा जख्म दिया जिसे शायद ही वो भूल सके।


    यह भी पढ़े


    पत्नी को कुएं में रस्सी से लटकाया

    दहेज के लिए पत्नी के साथ हैवानियत का मामला जावद थाना इलाके के किरपुरा का है। एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। रस्सी से लटकी पत्नी दया की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदे ने उसकी एक ना सुनी। महिला दर्द से बुरी तरह कराहती रही। सिर्फ यही नहीं, आरोपी ने इसका एक वीडियो बनाकर ससुरालवालों को भेज दिया।


    आरोपी का नाम राकेश पिता रामचंद्र कीर बताया जा रहा है। राकेश किरपुरा गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, राकेश अपनी पत्नी से पिछले कई महीनों से दहेज की मांग कर रहा था। इससे पहले भी राकेश उसके साथ मारपीट कर चुका था, लेकिन बुधवार को तो हद ही हो गई।


    यह भी पढ़े 


    पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

    राकेश ने गुस्से में आकर अपनी रत्नी को कुएं में रस्सी से लटका दिया। उसकी पत्नी कुएं के अंदर से बाहर निकालने की मिन्नतें करने लगी, चीखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन उसने एक ना सुनी। बाद में परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया।


    यह भी पढ़े



    आरोपी गिरफ्तार, कई केस दर्ज

    घटना के बाद पीड़ित महिला ने मायके जाकर आप बीती परिवार वालो को सुनाई। परिजनों में पुलिस के पास इसकी शिकायत की। पीड़िता ने राकेश पर मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, ओर जान से मारने के मामले में मामला दर्ज किया है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728