Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढी में वैश्य विकास मंच द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन

    सीतामढी में वैश्य विकास मंच द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 


    सीतामढ़ी:- शहर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को वैश्य विकास मंच के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में 1 अक्टूबर को होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार उर्फ संजय ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, उप सभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे, सांसद सुनील कुमार पिंटू, एमएलसी रेखा कुमारी, नेपाल की उद्योग मंत्री सुनीता साह, मुजफ्फरपुर विधायक विजेंद्र चौधरी, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, बेलसंड विधायक संजय गुप्ता, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, पूर्व विधायक रामजीवन प्रसाद और गौर के मेयर शंभू शाह का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

    ये भी पढ़े-Pitru Paksha 2023:- पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें किस दिन पड़ रहा है कौन सा श्राद्ध


     कार्यक्रम के सह संयोजक सीमा गुप्ता ने बताया कि वैश्य समुदाय की राजनीतिक स्थित, आगे की दिशा तय करने के लिए यह महासभा बुलाई गई है। उन्होंने सभी वैश्य समुदाय के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता में संरक्षक वैधनाथ महतो, रकटु प्रसाद, ध्रुव किशोर महतो, धनन्जय कुमार, डॉ. गौरी शंकर प्रसाद, प्रमोद नील, राजेश महतो, रमेश महतो, संजय कुमार गुप्ता, विवेक प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार, रविंद्र कुमार, उपेंद्र भगत व अन्य मौजूद थे।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728