Sitamarhi News :- संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ नाथ जयंती धूमधाम से मनाई गई।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढी:- संत शिरोमणि बाबा श्री गणिनाथ जयंती समारोह शनिवार को कोट बाजार, पलवैया धाम स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर हजारों पुरुष व महिलाओं ने शामिल हो कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । पूजन समारोह की शुरूआत अहले सुबह ही बाबा गणिनाथ, माता खेमा सती व गोविन्द जी के पूजा अर्चना मुख्य यजमान कमल साह (सपत्नीक) व भुनेश्वर भगत के सहभागिता से संपन्न हुआ । सदस्य अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे कुलदेवता से बड़ा सामाजिक सौहार्द की सीख कोई नहीं दे सकता क्योंकि आज भी हम 14 पूजक में सर्वप्रथम लाल खां की पूजा करते हैं।
यह भी पढ़े-
वहीं दिन चढ़ने के साथ ही गांव देहात से आनेवाले श्रद्धालुओं का भीड़ भी बढ़ता गया, और भक्तों का दर्शन हेतु यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा । जिसमें लोग दर्शन करने के साथ ही मेला परिसर में लगे हुए झूला, नौका झूला, पटनिया मेला व चाट छोले का भरपूर आनंद लिया ।
ये भी पढ़े-
पूजन समारोह के दौरान सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार 'पिन्टू', भी उपस्थित रहे । वहीं जिला प्रशासन के स्थानीय अधिकारि, पदाधिकारी, नगर थाना व उनके जवान ने भी मेला एवं समारोह को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया ।
समारोह के संचालन में महामंत्री विश्वनाथ प्रसाद, पूर्व सैनिक अनील कुमार, अमित कुमार 'गोल्डी', विशाल कुमार, गोपाल गुप्ता, मनोज प्रसाद, गौतम कुमार गुप्ता, सोनु कुमार, पवन साह, किरण देवी, सुरेश साह, रामेश्वर साह, , दीनानाथ साह, कैलाश साह, सूरज कुमार, बैजनाथ प्रसाद, प्रदीप डालमिया, रामबेचन साह, सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया ।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद