Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही , सैनिक समेत 14 लोगो की मौत 102 लापता

    सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही , सैनिक समेत 14 लोगो की मौत 102 लापता







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ANI 


     गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई। सिक्किम सरकार ने बुधवार को पुष्टि की कि सिक्किम में बुधवार तड़के आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 14 मृतकों में सभी आम नागरिक हैं। वहीं इस बाढ़ में अबतक 102 अन्य लापता चल रहे हैं और 26 लोग घायल हैं। 



    राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले 12-14 मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।


    ये भी पढ़े-


    मिली जानकारी के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर चुंगथांग के लिए एनडीआरएफ की टीम को हवाई मार्ग से भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा। उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इसमें अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान के साथ ही राहत और बचाव कार्य को लेकर चर्चा की गई।


     मंगलवार रात करीब 10:42 बजे बादल फटा

    सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक द्वारा साझा की गई जानकारी में उन्होंने बताया कि ल्होनाक झील में मंगलवार रात करीब 10:42 बजे बादल फट गया। इसके बाद झील ने अपने तटबंध को तोड़ दिया और तीस्ता नदी की ओर रुख कर लिया। पानी का बहाव जल्द ही तीस्ता बेसिन के विभिन्न हिस्सों में तेजी से बढ़ा। विशेष रूप से चुंगथांग में चिंताजनक स्तर रहा जहां तीस्ता स्टेज 3 बांध टूट गया था।


    यह भी पढ़े - क्यों नहीं थम रहा राजधानी दिल्ली में हत्याओं का सिलसिला ? दिल्ली में एक और मर्डर


    बाढ़ के कारण राज्य में संचार व्यवस्था ठप

    सिक्किम में आए बाढ़ के कारण कई सड़क और पुल पानी के तेज बहाव में बह गए। राज्य में संचार व्यवस्था ठप हो गई है जिसकी वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगटोक से लगभग 73 किलोमीटर दूर उत्तर चीन सीमा से सटी ग्लेशियर झील ल्होनक पहले से भरी थी। दो दिन से बारिश हो रही थी। 


    लापता लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 

    भारतीय सेना ने अपने सैनिकों सहित सिक्किम में लापता लोगों के परिवारों के लिए तीन हेल्पलाइन शुरू की हैं। मोबाईल नंबर नीचे दी गई हैं:


    उत्तरी सिक्किम के लिए सेना का हेल्पलाइन नंबर - 8750887741


    पूर्वी सिक्किम के लिए सेना की हेल्पलाइन - 8756991895


    लापता सैनिकों के लिए सेना की हेल्पलाइन - 7588302011

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728