Jammu Kashmir News:- सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ नाकाम किया ,मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / जितेन्द्र सिंह
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर(कुपवाड़ा) में वीरवार को सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम बना दिया। उन्होंने पांच आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
अन्य घुसपैठियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखा गया है। बीते एक सप्ताह के दौरान उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बीते इतवार को उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम बनाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था। संबधित अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अपने तंत्र से पहले ही पता चल गया था कि आतंकियों का एक दल कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने के लिए अवसर की तलाश में है। इसके आधार पर सेना ने घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील कहे जाने वाले सभी अग्रिम इलाकों में चौकसी बढ़ाई थी।
यह भी पढ़ें: -US Shooting: अमेरिका लेविस्टन गोलीबारी घटना में 22 लोगो की मौत 60 लोग घायल ,घटना के बाद आरोपी फरार
आज तड़के गश्त कर रहे जवानों ने घुसपैठ करते देखा
माछिल सेक्टर में सरदारी नाड़ इलाके में वीरवार तड़के गश्त कर रहे सेना की 56 आरआर और 53 ब्रिगेड के जवानों के एक संयुक्त कार्यदल ने घुसपैठियों को भारतीय इलाके में दाखिल होते देखा। उन्होंने उसी समय अपनी पोजीशन ली और आस-पास की चौकियों को सचेत कर दिया। जवानों ने घुसपैठियों को ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: -India Vs Bharat: -अब छात्रों को किताबों में पढाया जायेगा इंडिया की जगह भारत,NCERT ने लिया ऐतिहासिक फैसला
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी, पांच आतंकी ढेर
जवानों की ललकार सुनते ही आतंकियों ने वापस गुलाम कश्मीर की तरफ भागना शुरु कर दिया। उन्होंने जवानों का अपना पीछा करने से रोकने व उनका ध्यान बंटाने के लिए उन पर फायरिंग की। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरु हो गई। इसमें दो आतंकी मारे गए। अन्य आतंकियों केा मार गिराने का अभियान जारी है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि मच्छल में घुसपैठ का एक प्रयास विफल किया गया है। पांच घुसपैठिए मारे गए हैं। उनके अन्य साथियों केा मार गिराने का अभियान जारी है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद