Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अयोध्या में आज से विकास के नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी देंगे 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजना

    अयोध्या में आज से विकास के नए युग की शुरुआत, पीएम मोदी देंगे 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजना






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश जयसवाल

    अयोध्या:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी 10.40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इस दौरान वह रामनगरी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत करीब 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा देंगे. यही नहीं भगवान राम की जन्मस्थली से पीएम मोदी देश के कई शहरों के लिए भी सौगात देंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी देश के अलग अलग शहरों से संचालित होने वाली 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी के पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे से रामनगरी के विकास की शुरूआत हो जाएगी. पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी का आगमन अयोध्या में 'विकास के नए युग' की शुरूआत करने वाला होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलेगा. साथ ही अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा भी मिलेगा.


    ये भी पढ़े- Sitamarhi News:- गाँव के स्कूल में नही रह सकते तो टीचर ट्रेनिंग से अभी बाहर चले जाए


    इन परियोजनाओं का मिलेगा रामनगरी को तोहफा

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसमें पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के विकास की नींव डाली जा रही है. इसी के तहत 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण समेत कई बड़ी परियोजनाएं रामनगरी को देने जा रहे हैं. इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इस दौरान चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण होगा. इस दौरान राज्य के अन्य जिलों की कुछ परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को सीएम योगी ने 'अविस्मरणीय समारोह' बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.


    ये भी पढ़े- मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी। अयोध्या में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बनकर तैयार हैं.


    जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    अपने अयोध्या दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस जनसभा में 2 लाख लोग पहुंचेंगे. किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन पर काफी ध्यान दिया है. सभा स्थल के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है. साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एरियल सर्विलांस की भी तैनाती की गई है. इसके अलावा शहर में यातायात प्रबंधन के भी निर्देश दिए गए हैं.




    इन परियोजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    शनिवार को पीएम मोदी अयोध्या से छह वंदे भारत, दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से अयोध्या-आनंद बिहार वंदे भारत और दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रवाना करेंगे. साथ ही अयोध्या धाम स्टेशन के नए भवन का भी लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा. अयोध्या-जगदीशपुर हाइवे, जौनपुर-बाराबंकी रेलवे लाइन दोहरीकरण, मल्हौर से डालीगंज लाइन दोहरीकरण मय विद्युतीकरण, राम पथ, भक्तपथ, धर्म पथ, एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे, बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज, अयोध्या रेलवे स्टेशन प्रथम फेज, राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज समेत कुल 31 परियोजनाएं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728