Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची गई थी, पहले से थी राजस्थान पुलिस को जानकारी

    करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची गई थी, पहले से थी राजस्थान पुलिस को जानकारी






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अनिकेत खट्टर 


    चंडीगढ़:- राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना  के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गोगामेड़ी की हत्या की साजिश बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी संपत नेहरा ने रची थी। यही नहीं नेहरा ने ही हत्यारों को एके-47 राइफल भी मुहैया करवाई थी। खास बात यह है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के हाथ करणी सेना प्रमुख की हत्या की साजिश का पता कई महीने पहले लग गया था।


    ये खबर भी पढ़े- Jammu Kashmir:-घाटी में बड़ी आतंकी गतिविधि का भंडाफोड़, दो आतंकियों के पास मिला तबाही का सामान.


    राजस्थान पुलिस को फरवरी में ही मिल गई थी सूचना

    पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया था। इस संबंध में पंजाब के स्पेशल डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखा था। यही नहीं, एक पत्र पंजाब के एजीटीएस (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) के डीआइजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को लिखा था। उधर, अब इस मामले में राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।


    ये भी पढ़े- बड़ा हासदा टला कटक भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग


    संपत नेहरा ने रची गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

    बता दें कि हथियार तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस संपत नेहरा को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उससे पूछताछ के दौरान ही गोगामेड़ी की हत्या की प्लानिंग का खुलासा हुआ था। इसके बाद राजस्थान पुलिस को बताया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संपत नेहरा जेल के बाहर अपने शूटरों को टास्क दे चुका है। इसके लिए आधुनिक हथियार भी मुहैया करवाए गए हैं।


    ये खबर भी पढ़े-दक्षिण भारत में मिचोंग का कहर, दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द ,देखे लिस्ट


    सलमान को मारने की ली थी जिम्मेदारी

    संपत नेहरा वही गैंगस्टर है जिसने अभिनेता सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी ली थी और वह घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई भी पहुंच गया था। संपत के पास जो पिस्टल थी उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी इसलिए वह सलमान को नहीं मार सका था।


    आरोपित के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में हथियार तस्करी, टारगेट कीलिंग, हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी नेहरा को रिमांड पर लिया था। इससे करीब 10 दिन तक हथियार तस्करी को लेकर पूछताछ की गई थी।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728