Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जानिए आज क्या कह रही है आपकी किस्मत. जानिए राशिफल मे किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है।

      







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली:- आज 1 दिसम्बर 2023 और शुक्रवार का दिन है. आज हम आपको बता रहे हैं कि राशि अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है. ज्योतिष्याचार्य अरविंद झा आज का राशिफल बता रहे हैं. भाग्यमीटर पर किस्मत आपका कितना साथ देने वाली है और आज किस उपाय से आपको लाभ होगा ये भी जान लें. दैनिक राशिफल () के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है ये सब भी जानिए. तो चलिए जानें किन राशियों के किसम्त के सितारे चमकने वाले हैं.


    मेष राशिफल

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें, स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।


    वृषभ राशिफल

    आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

    ये जानकारी भी पढ़े - बाबा गणिनाथ कितने संतान के पिता थे, जानिए उनके बारे में


    मिथुन राशिफल

    आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।


    कर्क राशिफल

    आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।


    सिंह राशिफल

    आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आपके हाथ से निकाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।


    कन्या राशिफल

    आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके हित में नहीं होगा। पत्नी और बच्चों से मतभेद बना सकते हैं। मनुष्य को अपने द्वारा अपना उद्धार करना चाहिए न कि पतन, क्योंकि आत्मा (मनुष्य स्वयं) ही आत्मा (अपना) की मित्र है और आत्मा ही आत्मा की शत्रु भी है।


    तुला राशिफल

    आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा, किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना हैं, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।


    वृश्चिक राशिफल

    आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।


    धनु राशिफल

    आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपकी सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।


    मकर राशिफल

    आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें, बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


    कुंभ राशिफल

    आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है। लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटान का प्रयास करें, जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान मन में चल रहा है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा।


    मीन राशिफल

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728