Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    75th Republic Day 2024 :- आज कर्तव्य पथ पर दिखेगा नये भारत का शोर्य औरत ताकत , फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

    75th Republic Day 2024 :- आज कर्तव्य पथ पर दिखेगा नये भारत का शोर्य औरत ताकत , फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट 


     नई दिल्ली:- पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है. इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झलक के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी दिखेगी. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा. महिला शक्ति और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा का धरना प्रदर्शन।



    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। गडकरी ने कहा कि यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। मंत्री ने कहा कि हमें स्वराज्य मिला, हम सभी का प्रयास है कि इसे सुराज्य में परिवर्तित किया जाए। 

    ये भी पढ़े- क्या बिहार में महागठबंधन टूट रहा है . नितीश कुमार फिर से होंगे NDA में शामिल ?

    गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


    ये भी पढ़े- कैबिनेट ने श्री राम मंदिर अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा पर प्रस्ताव पारित किया.

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। ओम बिरला ने इस मौके पर कहा कि मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।


    ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं है। एंथनी ने कहा कि हमारे साझा राष्ट्रीय दिवस पर हमारे पास अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का अवसर है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी इतने करीब नहीं रहे, जितने अब है।


    भारत में रूस के दूतावास ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल जीतने वाला समारोह आयोजित किया।

    ये भी पढ़े- जनजातीय कार्य मंत्री ने किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया ,सैकड़ों किसानों से रूबरूहुए कृषि मंत्री

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर मुंबई में अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर तिरंगा फहराया।

    26 Jan 20248:49:49 AM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने कहा कि मैं अपने पूरे परिवार को शुभकामना देता हूं।


    नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है। उन्होंने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जब सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।

    75th Republic Day 2024: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    ये भी पढ़े-हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं

    गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कर्तव्य पथ पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेटों पर लोगों की भारी संख्या देखी जा सकती है। लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


    देश के पहले राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी को अपने पहले भाषण में कहा था कि हमारे गणतंत्र का यह उद्देश्य है कि अपने नागरिकों को न्याय स्वतन्त्रता और समानता प्राप्त कराए तथा इसके विशाल प्रदेशों में बसने वाले तथा भिन्न-भिन्न आचार-विचार वाले लोगों में भाईचारे की अभिवृद्धि हो। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने डा. प्रसाद की कही गई बात को अक्षरश निभाया।


    आज कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड हिस्सा लेगा। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।



    गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728