Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा का बंसल क्लासेज इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में बिहार को 5वां रैंक देने वाला संस्थान बना.

    बिहटा का बंसल क्लासेज इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में बिहार को 5वां रैंक देने वाला संस्थान बना.






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद

    बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा के मोलाहिमपुर स्थित बंसल क्लासेज ने बिहार को पहली बार इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में पांचवां रैंकर दिया है संस्थान में आठवीं में पढ़ रहे सौरभ ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलम्पियाड में पांचवां रैंक लाकर कोचिंग व इलाके के अलावे पूरे बिहार का मान बढ़ाया है, सौरभ के अलावे संस्थान के छः अन्य बच्चों ने भी उक्त ओलम्पियाड में सफलता हासिल की है, जिसे लेकर शनिवार को कोचिंग परिसर परिसर में संस्थान के करीब आधा दर्जन सफल बच्चों व उनके अभिभावकों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया |


    Bihta News:-बिहटा में कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।


     मौके पर क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव, कोचिंग संस्थान के निदेशक मनीष सिंह व समाजसेवी अंजनी सिंह ने सफल बच्चों व उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र व मेडल आदि देकर सम्मानित किया मिली जानकारी के मुताबिक उक्त संस्थान में पढ़ रहे सौरभ कुमार, आयुष कुमार, उत्कर्ष रंजन, अर्जुन कुमार, नयन शर्मा, शान्तनु व शैलेश कुमार ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलम्पियाड में सफलता हासिल  किया है | आठवीं के छात्र सौरभ ने उक्त ओलम्पियाड में ऑल ओवर पांचवाँ रैंक हासिल किया है जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है सौरभ समेत सफल विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय संस्थान के बेहतर शिक्षकों के टीम को दिया है | वहीं अभिभावकों ने भी संस्थान के निदेशक मनीष सिंह व कुशल शिक्षको की टीम को खूब सराहा वहीं पत्रकारों से हुई बातचीत में संस्थान के निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि बिहटा को कोटा बनाने का सपना साकार होता दिख रहा है, अब ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी हमारे संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन में अद्वितीय सफलता हासिल कर रहे हैं य़ह इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है | 


    Bihta News :-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला,युवक की मौत।

    उन्होंने बताया कि आईआईटी व एनआईटी से आए सब्जेक्ट एक्सपर्ट संस्थान में सभी विषयों की बेहतर तैयारी कराते हैं | संस्था में कोटा के नामचीन शिक्षकों के द्वारा आईआईटी व मेडिकल जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करायी जाती है संस्थान के निदेशक मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी संस्थान के दर्जनों बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर के कई परीक्षाओं में  सफलता हासिल की है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728