बिहटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से विदेशी शराब बरामद के साथ चालक गिरफ्तार
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप से मध निषेध व बिहटा पुलिस के नेतृव में गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब का कारोबार करने वाले का भंडाफोड़ करते हुये एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया.साथ ही मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.जांच के दौरान ट्रक पर आगे और पीछे मुड़ी रखा गया था.जबकि बीच में और उसके ऊपर से अंग्रेजी शराब की कई काटुन रखा गया था.
आईआईटी पटना में बुनियादी ढांचे और आपदा प्रबंधन में भू-तकनीकी मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन।
जांच के दौरान पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरत में पड़ रही.काफी ज्यादा मुड़ी हटाने के बाद अंग्रेजी शराब को निकाला गया.जब्त शराब की कीमत लगभग 50 लाख से ज्यादा बताया जाता है.बताया जाता है,की अंग्रेजी शराब से लदा HP- 38G- 7989 नंबर की ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का खेप पटना की ओर जा रहा है.जिसके बाद मध निषेध व बिहटा पुलिस के नेतृव में थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप से ट्रक को रोक कर तलाशी ली.
बिहटा का बंसल क्लासेज इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में बिहार को 5वां रैंक देने वाला संस्थान बना.
तलाशी के दौरान मुड़ी के आड़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदा था. ट्रक को जब्त कर पुलिस ने थाने लाकर शराब की गिनती करने में जुट गयी हैं।थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है.जबकि ट्रक चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है फिलहाल शराब की गिनती की जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद