Bihta News:-बिहटा में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:- बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों में पुलिस का डर पूरी तरह से समाप्त दिख रहा है जिसका नतीजा यह है की दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा का है,जहा दिनदहाड़े एक विधवा महिला को घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी मृतक महिला की पहचान रुना देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के गोरिया स्थान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह जब महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधी पहुंचते हैं और महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला देते हैं जहां अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है।
ये भी पढ़े- क्या कांग्रेस की मौजूदा टीम मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों का सूखा खत्म कर पाएगी?
गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है बता दे की कुछ माह पूर्व ही मृतक महिला के इकलौते पुत्र करीबन कुमार का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके बाद मृतक महिला अपने बेटी के साथ बिहटा के गोरिया स्थान के एक मकान में किराए पर रहा करती थी। बिहटा थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधी के द्वारा एक महिला की गोली मार का हत्या कर दी गई है। महिला का शव जब्त कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर एफएसल टीम, तकनीकी सेल सहित कई टीम काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद