Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Sitamarhi News:-माता सीता की जन्म भूमि सीतामढ़ी से 11 हजार सनेश भार अयोध्या पहुंची

    Sitamarhi News:-माता सीता की जन्म भूमि सीतामढ़ी से 11 हजार सनेश भार अयोध्या पहुंची






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

    सीतामढ़ी:- माता सीता की जन्म भूमि पुनौरा धाम से प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम तक ग्यारह हजार सनेश भार समर्पण यात्रा में महंत कौशल किशोर दास के साथ शामिल हुए।सियाराम भक्तो ने सामूहिक रूप से सरयू माता और प्रभु श्री राम से की भव्य सीता मंदिर निर्माण हेतु प्रार्थना। सरयू स्नान में संकल्प दीप जलते हुए सभी सियाराम भक्तों ने माता सीता की जन्म भूमि पर भी प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम जैसा भव्य मंदिर बनाने हेतु प्रभु श्री राम से प्रार्थना की। स्नान पूजन और मंत्र उच्चारण के साथ ही सरयू में दीप जलाकर इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सरयू माता से आग्रह किया गया। अयोध्या के भव्य विकास को देखकर सभी सियाराम भक्तों में गजब का उत्साह रहा। मुख्य द्वार पर सात घोड़े पर सवार सूर्यवंशी की तस्वीर और दोनों पंक्तियों में सूर्य और जय श्री राम का उद्घोष स्तंभ काफी आकर्षक और प्रेरणादायक रहा ।धार्मिक नगरी अयोध्या धाम में लता मंगेशकर चौक पर वीणा वादिनी की वीणा बहुत ही आकर्षक तरीके से बनाया गया है जिसे देखकर माता सरस्वती बिना धारिणी की वीणा स्मरण हो जाता है ।



    गलियों वाली अयोध्या में चौड़ी सड़कें आज विकास कर इतिहास रचने को तैयार है।

     पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। 50 वर्षों तक टेंट में रहे श्री राम लला के दर्शन के पश्चात सियाराम भक्तों में गजब का उत्साह संचार हुआ। पंक्ति में खड़े होकर जय जय सियाराम के नारे से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का महल गूंज रहा था।जय जय माता जानकी जय पुनौराधाम की नारा बुलंद हुआ।आकर्षक गलियों में एक जैसा मंदिर नुमा घर सभी घरों पर खिड़कियों के पास सुंदर बनावट एक जैसा दुकान का शटर और उसे पर ओम त्रिशूल धनुष बाण गदा,महाकाल ,जय श्री राम लिखा हुआ पेंटिंग संपूर्ण अयोध्या को सांस्कृतिक एकता में बांध देता है। अयोध्या के सड़कों पर लगे हुए बैनर पोस्टर धर्म पथ पर लगे हुए सियाराम की कृतियां धर्मपथ पर बस स्टैंड पर लगे हुए प्रभु श्री राम और रामायण की पंक्तियां निश्चित ही धर्मनगर अयोध्या को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनाता है ।विश्व के सनातनियों के लिए यह आदर्श भूमि है मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म भूमि के विकास के साथ ही माता सीता के जन्म भूमि के विकास की प्रार्थना के साथ जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी वासी वापस आए। प्रार्थना में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, रमेश शुक्ला, मुकेश सिंह, शिवनाथ सिंह, आदित्य कुमार,मनीष कुमार साहू ,सुनील कुमार सरयू माता प्रार्थना में उपस्थित रहे।सभी ने सीता मंदिर निर्माण हेतु संकल्प दीप जलाए। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728