Ram Mandir:आज भगवान राम की घर वापसी के गवाह बनेगे भारत वासी ,रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह ,कुछ देर में पीएम मोदी होंगे शामिल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
अयोध्या :- आज राम की नगरी अयोध्या में रामलाला विराजमान होंगे या यु कहे की पांच सौ साल बाद भगवान राम एक बार फिर अपने घर लोटे है .जब भगवान राम लंका विजय और बनवास पुरे कर अयोध्या लौटे तो लोग दीपावली मनाये और आज भी उस क्षण से कम ख़ुशी भारतवासी में नहीं है शायद उस दीपावली से भी बड़ा त्यौहार आज है . कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. राम नगरी अयोध्या रामलाला के स्वागत के लिए बेताब है. आज रामलला की बल स्वरुप प्रतीमा मंदिर में स्थापित की जाएगी. पूरा अयोध्या के साथ -साथ पूरा देश सजा हुआ है . जो लोग अयोध्या नहीं गए वे अपने -अपने शहर से ही इस क्षण का गवाह बनेगे . पूरा अयोध्या फूलों से सजाया गया है. दूर-दूर से अतिथियों राजनेताओं के साथ अभिनेता इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. हर तरफ जश्न का माहौल है. मंदिर परिसर की साज सजा को देखकर हर कोई प्रभावित है. लोगों में रामलला के दर्शनों को लेकर व्याकुलता है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कई प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं. इस कार्यक्रम को लेकर देश में ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. 1 बजे तक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा. इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि दर्शन करेंगे.
Sitamarhi News:- श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति ने 86 कारसेवकों के सम्मान में शौर्य परिक्रमा की.
अयोध्या के लिए निकले अमिताभ बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। जल्द बिग बी राम मंदिर समारोह में शामिल होंगे.
पीएम मोदी के कार्यक्रम का ये है शेड्यूल
सुबह 10.25- पीएम मोदी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं.
सुबह 10:45 -अयोध्या हैलीपेड पर होगा उनका भव्य स्वागत .
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तकः पीएम मोदी मंदिर प्रांगण के विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होंगे.
दोपहर 12:05 से दोपहर 12:55 तक- प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा.
इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने दीं शुभकामनाएं
भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन (Naor Gilon) ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा,'मैं राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक पल है. मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए उत्साहित हूं.'

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद