Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Patna News:-पटना जिले में विधवा महिला की गोली मारकर हत्या .कुछ माह पहले बदमाशों ने बेटे की कर दी हत्या

    Patna News:-पटना जिले में विधवा महिला की गोली मारकर हत्या .कुछ माह पहले बदमाशों ने बेटे की कर दी हत्या







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / वशिष्ठ कुमार 

    बिहार:- की राजधानी पटना के बिहटा में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि बाइक पर सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए. कुछ दिन पहले महिला के इकलौते बेटे की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. विधवा महिला की हत्या के बाद इलाके में कोहराम मच गया. बिहटा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशो की बाइक, जिंदा कारतूस, और खोखा बरामद किया है.



    विधवा महिला की गोली मारकर हत्या 

    मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के गोरिया स्थान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह जब महिला घर के बाहर खड़ी थी, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधी पहुंचे और महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला देते हैं. मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो जाता है. गोली लगने के बाद महिला मौके पर ही गिर जाती है. महिला की मौत हो जाती है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्मौजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से पुलिस ने अपराधी की बाइक, खोखा और जिंदा गोली बरामद किया है.


    Patna News:- बिहार होम गार्ड के जवानों के बिना बिहार पुलिस अधूरी है।


    बेटे की भी हो चुकी है हत्या 

     महिला का नाम रूना देवी है जो कि बिहटा के गोरिया स्थान में एक किराए के मकान में रहा करती थी. उसके बेटे की गोली मारकर कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी. अब महिला की हत्या से इलाके में सनसनी है. पटना की एफएसएल की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है. चर्चा है कि घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से अपराधी की एक बाइक और एक गोली भी मिली है.


    Bihta News:-बिहटा में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी.


    बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार के वार्ड नंबर 14 में एक विधवा महिला की घर के पास बाइक सवार तीन अपराधी के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है. घटनास्थल पर पटना एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घटना का पीछे का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है. हमारी जांच चल रही है. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728