Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हेमंत सोरेन की रात कटेगी जेल में ,विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाईट रद्द

    हेमंत सोरेन की रात कटेगी जेल में ,विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाईट रद्द






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो 

    रांची:- झारखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रात होटवार जेल के अपर डिवीजन सेल बीतेगी. इस बीच महागठंधन के 40 विधायकों को हैदराबाद लेकर जाने वाली चार्टर्ड विमान उड़ान नहीं भर सकी. रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 हो गई. मौसम को देखते हुए रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को रद्द किया गया. वहीं, झारखंड में नई सरकार का संकट और सस्पेंस गहरा गया है. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन ने गुरुवार शाम राजभवन पहुंचकर सरकार के लिए एक बार फिर दावेदारी पेश की, लेकिन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह इस बारे में अपना निर्णय अगले दिन बताएंगे. उन्होंने इस संबंध में आवश्यक परामर्श मांगा है, जो अब तक नहीं मिला है. गुरुवार रात तक राज्य में यथास्थिति बनी रहेगी.


    ये भी पढ़े- कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटे बाद खुला ज्ञानवापी का तहखाना, सफाई के बाद हुई पूजा


    शुक्रवार को राज्यपाल ले सकते हैं फैसला

    दरअसल, हेमंत सोरेन ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीएम पद से इस्तीफा दिया था. इसके तुरंत बाद चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उन्होंने कहा था कि हमें कुल 47 विधायकों का समर्थन हासिल है, लेकिन, चार विधायक अभी राज्य के बाहर हैं. सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या 43 है और राज्यपाल अगर इजाजत दें तो हम इनकी परेड कराने को तैयार हैं. लेकिन, 22 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी राज्यपाल ने उनकी दावेदारी पर निर्णय नहीं लिया. अब उन्होंने शुक्रवार सुबह तक के लिए अपना फैसला स्थगित रख लिया है. 

    ये भी पढ़े- आईआईटी न केवल शिक्षा संस्थान है बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों और त्योहारों की मेजबानी करने में भी सक्षम है।



    इस बीच हेमंत सोरेन गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल भेजे गए हैं और अब राज्य में इस बात को लेकर संदेह और सस्पेंस बना हुआ है कि 31 जनवरी की रात 8.30 बजे के बाद से किसकी सरकार है? क्या नई सरकार बनने तक हेमंत सोरेन राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं और फिलहाल राज्य की सरकार उनके नाम पर चल रही है? गुरुवार को राजभवन गए चंपई सोरेन ने राज्यपाल को उन सभी 43 विधायकों की गिनती का वीडियो दिखाया, जिनके समर्थन के आधार पर वे सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728