झारखंड सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत तीन लोगों घायल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो
रामगढ़:- झारखंड के रामगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतक की पहचान पटना (बिहार) निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में हुई है. तीन अन्य घायल भी पटना सिटी के हैं. वे बिहार के पटना से झारखंड के रामगढ़ स्थित रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा के लिए कार से आ रहे थे। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. इससे एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़े-चार राज्यों से जुड़ा 140 करोड़ साल पुराना फॉसिल्स जीवाश्म पार्क यूनेस्को की सूची में दर्ज होगा
छत्रमांडू समाहरणालय मोड़ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना
रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो मार्ग पर समाहरणालय के सामने छत्तर में महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी कार (बीआर01ईवी-1294) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में बुरी तरह फंसे मृतक को हाइड्रा की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सड़क हादसा छत्रमांडू समाहरणालय मोड़ पेट्रोल पंप के पास हुआ.
ये खबर भी पढ़े-बिहार शिक्षा विभाग ने इन शिक्षको को किया फर्जी घोषित
बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पटना से कार में सवार होकर चार लोग झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान छत्तरमांडू कोर्ट मोड़ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी. इससे कार का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह फंस गया और कार ट्रक के साथ करीब 50 मीटर तक आगे चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.
ये खबर भी पढ़े-हिंदू नववर्ष के अवसर पर सीतामढी में प्रभात फेरी निकाली गयी.
कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में बुरी तरह फंसे मृतक को बाहर निकालने की कोशिश की. कार ट्रक के पीछे बुरी तरह फंस गई थी। इसके चलते स्थानीय लोगों ने हाइड्रा की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतक को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पटना शहर के चारों
मृतक की पहचान पटना निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में की गई है. घायलों के नाम सोनू कुमार, जीतेंद्र कुमार और सोनू कुमार हैं. चारों पटना सिटी के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद