Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता बैठक द्वारका पैलेस में सीतामढी भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई.

    एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता बैठक द्वारका पैलेस में सीतामढी भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई.







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 

    सीतामढ़ी:- लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जदयू के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में द्वारिका पैलेस में बैठक आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा ने किया। राजग के सभी पांच दलों के प्रदेश अधिकारी जिला प्रभारी जिला पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रभारी की उपस्थिति में ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई।सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के राजग से जद यू उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माता सीता की जन्मभूमि के विकास के लिए सबसे बुलंद आवाज उठाऊंगा।

    एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता बैठक द्वारका पैलेस में सीतामढी भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई.


    ये खबर भी पढ़े-केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


    केंद्र सरकार से लगातार वार्ता कर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम की तरह माता सीता की जन्मभूमि के विकास के लिए बेहतर प्रयास करूंगा।सीतामढ़ी जिला का मान सम्मान में वृद्धि हो इसके लिए सफल प्रयास करेंगे।बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,केंद्र में शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझपर विश्वास किया है।आप सभी मतदाता कार्यकर्ता सभी सहयोगी दलों के नेता के आशीर्वाद से देश में चार सौ पार का लक्ष्य पूर्ण होगा और सीतामढ़ी लोकसभा चार लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज होगी।सीतामढ़ी का विकास करना हमारा लक्ष्य है।चार बार से तिरहुत स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद जीता हूं यह आप सभी जनता का आशीर्वाद है।विधान परिषद में अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं यह जनता के प्रेम और स्नेह का परिणाम है।पांच लोकसभा क्षेत्र के स्नातक मतदाता ने जिताने का काम किया है।सभी दल के साथ कदम से कदम मिलाकर चल कर इस बार लोकसभा चुनाव में चार लाख से अधिक वोटो से चुनाव जीतने की योजना पूर्ण होगी। 26 अप्रैल को नामांकन की तारीख तय है आप सभी सादर आमंत्रित हैं।51 किलो के गेंदा के माला से उम्मीदवार का स्वागत किया गया।

    एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता बैठक द्वारका पैलेस में सीतामढी भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई.


    ये खबर भी पढ़े-महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई.


    बैठक में सीतामढ़ी विधायक मिथिलेश कुमार ,रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा ,परिहार विधायक गायत्री देवी, सुरसंड विधायक दिलीप राय, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव ,जय नंदन यादव,गुड्डी चौधरी ,पूर्व विधायक खलील अंसारी पूर्व पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद ,भाजपा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही, भाजपा से लोकसभा प्रभारी विवेक कुमार, भाजपा जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा से चंद्रिका पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी से ऋषिकेश झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ,लोजपा जिला प्रभारी विनीत सिंह, हम पार्टी से बृजेश कुमार मांझी ,भाजपा लोकसभा संयोजक प्रोफेसर उमेश चंद्र झा,सहसंयोजक ध्रुव शर्राफ़,पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,प्रो रामचंद्र सिंह,मनोज कुमार,प्रोफेसर कौशल किशोर कुशवाहा ,विमल शुक्ला ,नागेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर बैठा, राम लखन सिंह कुशवाहा ,देवेंद्र शाह रमेश प्रसाद कुशवाहा ,डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफे, जियाउद्दीन खान, सुजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, सीमा जयसवाल ,मनोज बैठा, चुनचुन सिंह, जिला महामंत्री अरुण गोप, संजीव चौधरी राम आधार महतो , जिला मंत्री डॉ देवेश कुमार ,विश्वजीत पाठक, अशोक चौधरी ,संगीता झा,मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक उमेश गिरी,प्रिंस तिवारी,सुजीत मालती सिंह, सुवंस राय,मनीष शुक्ला अंशुल प्रकाश,गगनदेव यादव, डॉक्टर शत्रुघ्न यादव,समेत भाजपा,जदयू,लोजपा,हम,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728