Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के दरभंगा में शादी वाले घर में छा गया मातम ,टेंट में आग लगने से 6 लोगो की मौत

     

    बिहार के दरभंगा में शादी वाले घर में छा गया मातम ,टेंट में आग लगने से 6 लोगो की मौत





    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / नरेंद्र यादव 

    दरभंगा:- एक शादी वाले घर में बड़ा हादसा हो गया, जहां आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. जहां एक शादी समारोह में ये हादसा हो गया. शादी समारोह के लिए बनाए गए टेंट में आग लग गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. घटना अलीनगर प्रखंड के बहेरा थाना अंतर्गत आंतोर गांव की है.



    ये भी पढ़े-सनातन धर्म क्या है? सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानिए सनातन धर्म का इतिहास और महत्व


    मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार देर रात हुआ. जब आंतोर गांव में छगन पासवान की बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी. बारात पड़ोसी के घर के कैंपस में आयोजित की गई थी. बताया जा रहा है कि शादी के जश्न में बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की. इसी बीच शादी के लिए तैयार किये गये टेंट में अचानक आग लग गयी. आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों की चिंगारी से लगी होगी।


    ये खबर भी पढ़े- मनीष कश्यप नहीं लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी में होंगे शामिल, करेंगे एनडीए के लिए प्रचार


    मिली जानकारी के मुताबिक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर रखे गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए. इसी दौरान सिलेंडर फट गया. घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में डीजल भी रखा हुआ था. डीजल ने आग में घी डालने का काम किया और आग और फैल गई। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728