आईआईटी पटना में होने वाले 10वे दीक्षांत समारोह को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:-पटना जिले के बिहटा के अमहरा स्थित आईआईटी पटना में आगामी 21 मई को दसवां दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है जिसको लेकर रविवार को आईआईटी पटना के कांफ्रेंस हॉल में आईआईटी निदेशक प्रो. टी एन सिंह और दसवें दीक्षांत समारोह के संयोजक डीन अकादमी प्रोफेसर एके ठाकुर दीक्षांत समारोह के प्रो.प्रभारी डॉक्टर ऋषि राज, श्री कृपा शंकर सिंह और आईआईटी पटना के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़े-महाराष्ट्र में 32 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में 2 लोग गिरफ्तार
वह इस मौके पर आए कि पटना के निदेशक ने बताया कि आगामी 21 में को दोपहर 3:00 से दसवां दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा जिसमें कुल 630 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी 630 छात्रों में से कुल 515 पुरुष और 115 महिला छात्रों को विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री दी जाएगी जिसमें बीटेक एमएससी एमटेक और पीएचडी शामिल है कुल मिलाकर लगभग 335, 73,90, 132 छात्रों को बीटेक, एमएससी एमटेक ,और पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.एन कलैसेल्वी महानिदेशक वैज्ञानिक और औद्योगिक संसाधन परिषद विशिष्ट अतिथि में आरके पाठक सचिव प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड नई दिल्ली और डॉक्टर आनंद देशपांडे अध्यक्ष बोर्ड आफ गर्वनर आफ आईआईटी पटना के अलावा पटना आईआईटी के सीनेट के सदस्य उपस्थितर रहेंगे।
ये खबर भी पढ़े-बिहार लोकसभा चुनाव 5वें चरण की वोटिंग लाइव अपडेट: सीतामढ़ी में सबसे अधिक मतदान
दीक्षांत समारोह के लिए आईआईटी के छात्र 20 मई की शाम से ही परिसर में पहुंचेंगे और 21 मई की सुबह प्रीकन्वेंशनल गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा दसवीं दीक्षांत समारोह में लड़कों के लिए ड्रेस कोड घुटनों तक सफेद रंग का पैजामा कुर्ता और लड़कियों के लिए सफेद रंग का सलवार सूट साड़ी रखा गया है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद