बद्रीनाथ हाईवे हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / भगवती प्रसाद नौटियाल
ऋषिकेश :- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद एसडीआरएफ, दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ व अन्य टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाया।
यह भयानक हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और लुढ़क कर अलकनंदा नदी में जा गिरा। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक चोपता घूमने जा रहे थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे के वक्त वाहन में कुल 26 लोग सवार थे और इनमें से ज्यादातर दिल्ली के रहने वाले थे। पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ये खबर भी पढ़े-एक जुलाई से भारत में बदल जायेगा 163 साल पुराना अंग्रेजो वाला कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सड़क हादसे पर दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा हुआ है।
गंभीर रूप से घायल 7 लोग एम्स ऋषिकेश में भर्ती
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हादसे में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के जरिए अखिल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि छह अन्य घायलों का इलाज रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में चल रहा है।
ये खबर भी पढ़े-ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुख्यमंत्री मेदांता में भर्ती।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने हादसे को दर्दनाक बताया और मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। एसडीआरएफ की टीम ने चलाया राहत और बचाव कार्य रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हुए हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे गिरा।
ये खबर भी पढ़े-सीतामढ़ी में आपसी झगड़े में पति-पत्नी का कत्ल कर दिया पत्नी ने पति का कत्ल कर दिया
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे की दुखद खबर मिली। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं और घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद