रुझानों में एनडीए को फिर से बहुमत मिल गया है। एनडीए को 273 सीटें मिली हैं।
रुझानों में एनडीए और आई.एन.डी.आई.ए. के बीच कड़ी टक्कर
रुझानों में एनडीए और आई.एन.डी.आई.ए. के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एनडीए को 260 और आई.एन.डी.आई.ए. को 233 सीटें मिलती दिख रही हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी पीछे
वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी पीछे
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल आगे
चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 कर्नाटक में भी एनडीए का दबदबा
कर्नाटक में भी एनडीए का दबदबा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: यूपी के पीलीभीत से सपा उम्मीदवार आगे
यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरन अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं
मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE एनडीए अब 240 सीटों पर आगे, आई.एन.डी.आई.ए. 126 पर आगे
रुझानों में, एनडीए अब 240 सीटों पर आगे चल रही है। आई.एन.डी.आई.ए. 126 पर आगे है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 विदिशा से शिवराज सिंह आगे, भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बढ़त बनाई
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह विदिशा से आगे चल रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बढ़त बना ली है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: मंडी से कंगना रनौत आगे
मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्य सिंह पीछे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा आगे
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा आगे। कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए को 233 और आई.एन.डी.आई.ए. को 114 सीटें
रुझानों में एनडीए को 233 सीटें मिल रही हैं। आई.एन.डी.आई.ए. को 114 सीटें मिल रही हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: करनाल में बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे
हरियाणा के रुझानों में करनाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों का आंकड़ा पार किया
रुझानों में एनडीए को 205 सीटें मिली हैं। वहीं, आई.एन.डी.आई.ए. को 87 सीटें मिली हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए 100 के पार, आई.एन.डी.आई.ए. को झटका
रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे चल रही है। आई.एन.डी.आई.ए. को बड़ा झटका लगा है और वह केवल 60 सीटों पर आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है
शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे
रुझानों में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे, NDA 24 पर
रुझानों में, I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि NDA 24 पर आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: रुझानों में बड़ा उलटफेर, I.N.D.I.A आगे
रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, I.N.D.I.A ने NDA पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 NDA 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है
NDA 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: NDA 7 सीटों पर आगे चल रही है जबकि I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है
रुझानों में, NDA 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: रुझानों में भाजपा 7 सीटों पर आगे
रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त मिली है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 वोटों की गिनती शुरू
वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सबके सामने होगा।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: 2024 इतिहास का सबसे लंबा चुनाव
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: 2024 इतिहास का सबसे लंबा चुनाव
देश में सबसे लंबा चुनाव 1951-52 में हुआ था, जो 120 दिनों तक चला था। उसके बाद 2024 में चुनाव प्रक्रिया 44 दिनों तक चली।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 का पहला रुझान कुछ ही मिनटों में आएगा
लोकसभा चुनाव का पहला रुझान कुछ ही मिनटों में सामने आएगा।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: गांधीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत का दावा किया
गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल ने कहा कि हमें यहां अच्छे नतीजों की उम्मीद है। कांग्रेस न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत में बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। इस बार मतदाता भाजपा के साथ नहीं हैं।\
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: बिहार में मतगणना से पहले भाजपा नेता कर रहे हैं पूजा
बिहार में मतगणना से पहले भाजपा नेता कर रहे हैं पूजा
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: खड़गे ने अधिकारियों को लिखा खुला पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के अधिकारियों (नौकरशाही) को खुला पत्र लिखकर संविधान का पालन करने और बिना किसी भय, पक्षपात और किसी के प्रति दुर्भावना के देश की सेवा करने का आग्रह किया है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी
एग्जिट पोल को नकारते हुए कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।
गुजरात के आणंद जिले में खोला गया स्ट्रांग रूम
गुजरात में मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 बांसुरी स्वराज ने नतीजों से पहले बिरला मंदिर में की पूजा
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने चुनाव नतीजों से पहले आज बिरला मंदिर में पूजा की।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे: मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद और चंडीगढ़ से पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय जाहिर कर दी है। राय ईवीएम में बंद है। ईवीएम खुलेगी और राय सामने आएगी। जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है
केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने का सिलसिला जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हमें सिर्फ 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी: माधवी लता
हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने नतीजों से पहले भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश नतीजों का इंतजार कर रहा है और हमें सिर्फ 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम मतगणना से पहले अखिलेश का बड़ा आरोप- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा नजरबंद
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव प्रमुख से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि मिर्जापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर रहा है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले की पूजा
चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा की।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 मुख्य चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों का शायराना अंदाज में जवाब दिया
मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने कांग्रेस के आरोपों का शायराना अंदाज में जवाब दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग गायब था, जिस पर राजीव कुमार ने कहा कि अगर आरोप लगाने हैं तो सबूत भी दीजिए।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस का दावा- सिर्फ इंडी गठबंधन ही बनाएगी सरकार
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस का दावा- सिर्फ इंडी गठबंधन ही बनाएगी सरकार
कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार इंडी गठबंधन ही सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने कहा कि इस बार सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे।
लोकसभा परिणाम: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाने के लिए 201 किलो लड्डू मंगवाए
छत्तीसगढ़ के रायपुर में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले ही 201 किलो लड्डू मंगवा लिए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना आज होगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते कठुआ में सुरक्षा कड़ी की गई
लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 नागपुर में चुनाव परिणामों के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई
चुनाव परिणामों के चलते महाराष्ट्र के नागपुर में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: आज एग्जिट पोल का खुलासा होगा: राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नतीजों से पहले कहा कि आज देश का भविष्य तय होगा। देश का भविष्य जनता तय करेगी और आज एग्जिट पोल का खुलासा होगा।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 300 के पार जाएगी
एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी एक बार फिर तीन सौ के पार जाएगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद