Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसा, 5 लोगों की मौत और कई घायल

    पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसा, 5 लोगों की मौत और कई घायल






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / सुजीत कुमार विस्वास 

    पश्चिम बंगाल:- में आज सोमवार (17-06-2024) को बड़ा रेल हादसा हुआ। यहां जलपाईगुड़ी से यात्रियों से भरी कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गयी। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ। ट्रेन संख्या 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।


     पुलिस के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों के बचाव में लगे हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर रेल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, एनएफआर जोन में बेहद दुखद हादसा हुआ है। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


    ये खबर भी पढ़े-Delhi Water Crisis:लोगों का फूटा गुस्सा,छतरपुर जल बोर्ड में तोड़फोड़,जल बोर्ड कर्मचारी भागे ,जलमंत्री ने की भाजपा पर FIR की मांग


    कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना अपडेट:


    - बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सिग्नल तोड़कर कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।


    - हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, कई के घायल होने की खबर है


    - एनडीआरएफ और 15 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।


    - रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।


    - रेल मंत्रालय लगातार हादसे पर नजर रख रहा है।


    - ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।


    - हादसे की वजह से अगरतला-कोलकाता रेल मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है।


    बंगाल की सीएम  ने दुख जताया

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में हुए दुखद रेल हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। अभी और जानकारी का इंतजार है। कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल को मौके पर भेजा गया है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।


    ये हेल्पलाइन नंबर गुवाहाटी रेलवे द्वारा जारी किए गए


    03612731621

    03612731622

    03612731623


    सियालदह में ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं


    033-23508794

    033-23833326


    एलएमजी ने ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए


    03674263958

    03674263831

    03674263120

    03674263126

    03674263858


    कटिहार में भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए


    9002041952

    9771441956


    आपातकालीन एनजेपी

    +916287801758


    दुर्घटना का वीडियो सामने आया 

     

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728