Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान


    विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान








    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  दिनेश जायसवाल 

    वराणसी :- मनोज कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक 11 एनडीआरएफ, वाराणसी की अगुवाई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु “वृहद वृक्षारोपण अभियान” साहूपुरी (चंदौली) में चलाया गया। एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस “वृहद वृक्षारोपण अभियान” में 500 से अधिक पौधे लगाए गए, जिसमें एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं बचाव कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज के पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना है।


    ये खबर भी पढ़े-देवेश चंद्र ठाकुर और प्रवीण खंडेलवाल के शानदार जीत पर राजेश कुमार सुन्दरका ने बधाई और शुभकामना दी


     पर्यावरण को बेहतर बनाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना और एक स्थायी भविष्य में योगदान करना इस पहल के प्रमुख उद्देश्य थे। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम था बल्कि यह एक शैक्षिक अनुभव भी साबित हुआ, जिसने पेड़ों और हरित क्षेत्रों के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर छोटे प्रयास का बड़ा प्रभाव हो सकता है। हम सब मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करें और एक स्वस्थ, हरित और समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728