Header Ads






 

  • Breaking News

    दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना: 2500 रुपये की आर्थिक मदद के लिए 7 नई शर्तें लागू

    दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना: 2500 रुपये की आर्थिक मदद के लिए 7 नई शर्तें लागू






    हाइलाइट्स:


    1. दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक आर्थिक मदद।
    2. योजना का लाभ लेने के लिए 7 नई शर्तें लागू।
    3. एक परिवार से केवल एक महिला को ही लाभ मिलेगा।
    4. बीपीएल कार्ड और आधार-लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य।
    5. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।







    We News 24 Hindi / गौतम कुमार 


    नई दिल्ली 19 मार्च 2024 ;- दिल्ली  में नई सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलने का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली कैबिनेट ने 8 मार्च को इस योजना को मंजूरी दी थी। महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलने का सुनहरा मौका है। हालांकि, दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस योजना के लिए 7 नई शर्तें लगा दी हैं, जिन्हें पूरा किए बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।



    ये भी पढ़े-46 साल बाद न्याय: दिहुली नरसंहार मामले में मैनपुरी कोर्ट ने तीन आरोपियों को मृत्युदंड सुनाया



    महिला समृद्धि योजना 

    को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है, जिसमें महिलाओं के लिए पात्रता की 7 शर्तों का जिक्र होगा। इस योजना की निगरानी जिला स्तर से लेकर सीएम कार्यालय तक की जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


    योजना की मुख्य शर्तें:


    एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा।


    यदि एक बीपीएल कार्ड पर चार महिलाओं के नाम दर्ज हैं, तो सबसे बुजुर्ग महिला को लाभ मिलेगा।


    तीन से अधिक बच्चे वाली महिलाएं योजना की पात्र नहीं होंगी।


    यदि किसी महिला के तीन बच्चे हैं और सभी वैक्सीनेटेड हैं, तो भी वह योजना की पात्र नहीं होगी।


    महिला के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।


    आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


    महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।





    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad