1 जून से देशभर में लागू हुए नए नियम: एलपीजी हुआ सस्ता, हवाई सफर के किराए में राहत, PF निकासी होगी आसान
अंजली कुमारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली: महीने की पहली तारीख यानी 1 जून 2025 से देश में कई अहम नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और जीवन पर पड़ेगा। इन बदलावों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट, हवाई ईंधन के सस्ते होने से हवाई यात्रा पर राहत, क्रेडिट कार्ड नियमों में सख्ती, म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम, और EPFO 3.0 का रोलआउट जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं।
1. LPG सिलेंडर की कीमतें हुईं कम
1 जून से 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन ₹24 की कटौती की गई है।
दिल्ली: ₹1747.50
मुंबई: ₹1674.50
कोलकाता: ₹1826
चेन्नई: ₹1881
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े-दिल्ली के जंगपुरा मद्रासी कैंप में चला बुलडोजर, 300 से अधिक झुग्गियों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
2. हवाई सफर अब और सस्ता हो सकता है
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है:
दिल्ली: ₹83,072.55/किलोलीटर
मुंबई: ₹77,602.73/किलोलीटर
कोलकाता: ₹86,052.57/किलोलीटर
चेन्नई: ₹86,103.25/किलोलीटर
इससे हवाई किरायों में कमी आने की संभावना है।
ये भी पढ़े-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने लिया तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प
3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है:
ऑफलाइन ट्रांजैक्शन: शाम 3 बजे
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन: शाम 7 बजे
4. EPFO 3.0 लॉन्च
सरकार ने EPFO 3.0 वर्जन लॉन्च किया है, जिससे PF निकासी अब ATM और UPI के ज़रिए संभव हो सकेगी।
इससे देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को लाभ मिलेगा।
5. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक ने नए नियम लागू किए हैं:
ऑटो डेबिट फेल होने पर: 2% बाउंस चार्ज (₹450–₹5000 तक)
मंथली फाइनेंस चार्ज: अब 3.75% तक (वार्षिक 45%)
6. आधार अपडेट अब फ्री नहीं रहेगा
UIDAI की मुफ्त आधार अपडेट सेवा 14 जून को बंद हो जाएगी।
इसके बाद आधार अपडेट के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।
📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!
👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।
🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद