रेल मंत्री वैष्णव का बड़ा ऐलान, एक्स्ट्रा सामान पर लगेगा अलग चार्ज,स्टेशन पर होगा वजन
We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️ रिपोर्टर राहुल मिश्रा,वी न्यूज 24 के लिए,नई दिल्ली
नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025 (वी न्यूज 24): अगर आप ट्रेन से सफर करते वक्त अपने साथ जरूरत से ज्यादा सामान ढोते हैं, तो अब आपकी जेब पर भी एक्स्ट्रा बोझ पड़ सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में बड़ा ऐलान करते हुए साफ किया है कि ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यानी अब ट्रेन में आपका सामान भी तुला जाएगा और वजन ज्यादा हुआ तो टिकट के अलावा अलग से पैसे देने होंगे।
"कौन सी क्लास में कितना सामान फ्री?" जानिए पूरा हिसाब-किताब
रेल मंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। वी न्यूज 24 के रिपोर्टर राहुल मिश्रा ने संसद सत्र में हुई इस चर्चा की पूरी जानकारी जुटाई है। यहां है पूरा ब्रेकडाउन:
सेकंड क्लास (सामान्य डब्बे): यहां सफर करने वाले यात्री 35 किलो तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं। अगर आप 35 किलो से ज्यादा, लेकिन 70 किलो तक सामान ले जाना चाहते हैं, तो उस एक्स्ट्रा वजन का अलग से शुल्क देना होगा। 70 किलो से ऊपर की अनुमति नहीं है।
स्लीपर क्लास: यहां का लिमिट थोड़ा ज्यादा है। 40 किलो तक सामान फ्री जा सकता है। इसके बाद 80 किलो तक के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
एसी थर्ड टियर और चेयर कार: इन कोचों में भी 40 किलो तक का ही मुफ्त लगेज माना गया है।
ये भी पढ़े-मोहाली कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
क्यों लिया गया ये फैसला?
इस नए नियम के पीछे रेलवे का मकसद ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को कम करना और सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना बताया जा रहा है। अक्सर लोग बहुत ज्यादा सामान लेकर चढ़ जाते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है और सामान रखने की जगह भी नहीं मिल पाती। इस कदम से ट्रेन में अनावश्यक सामान की मात्रा घटने और यात्रा अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
यात्रियों की क्या है प्रतिक्रिया?
वी न्यूज 24 ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों से इस नए नियम पर राय जानी।
गुरमीत सिंह (छात्र): "यह सही फैसला है। कई बार लोग पूरा घर लेकर चढ़ जाते हैं। बर्थ के नीचे और ऊपर रखने की जगह नहीं मिलती। इससे सबको बराबर जगह मिलेगी।"
सुमन अग्रवाल (गृहिणी): "हम ज्यादा सामान तो लेकर नहीं चलते, लेकिन त्योहार के मौके या शादी में तो जरूरत पड़ती है। रेलवे को शुल्क ज्यादा नहीं रखना चाहिए, वर्ना आम आदमी पर भारी पड़ेगा।"
अनिल शर्मा (सेवानिवृत्त): "अब बस पहले ही जैसे हवाई जहाज में सामान तौलते हैं, वैसे ही ट्रेन में भी काउंटर पर तौलना शुरू हो जाएगा। देखते हैं प्रैक्टिकली कैसे लागू होता है।"
ये भी पढ़े-"सेल्फी नहीं दी तो ! कबड्डी मैदान पर मार दी गोली , युवा खिलाड़ी की मौत
अगला कदम क्या? शुल्क कितना होगा?
फिलहाल रेल मंत्री ने सिर्फ यह नीति की घोषणा की है। अतिरिक्त सामान के शुल्क की दरें क्या होंगी, इसे कैसे और कहां वसूला जाएगा, और कब से लागू किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही रेलवे एक डिटेल्ड सर्कुलर जारी करेगा।
वी न्यूज 24 इस मामले से जुड़ी हर नई जानकारी आप तक पहुंचाता रहेगा। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे जरूर शेयर करें।
ये खबर पढ़कर आपको कैसा लगा दोस्तों? कमेंट में जरूर बताओ!
आपके आस-पास कोई ऐसी खबर हो जो पब्लिक हित से जुड़ी हो तो तुरंत व्हाट्सएप करो – 9599389900
वी न्यूज 24 सबसे पहले दिखाएगा!
वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बेबाक अंदाज में। फॉलो करें और जुड़े रहें।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद