ट्रंप के सीजफायर समाप्त करने के ऐलान के बाद ईरान का अमेरिका को करारा जवाब: "धोखा दिया तो वैसा ही जवाब देंगे, आत्मसमर्पण नहीं होगा"
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
तेहरान, 11 जुलाई 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर समाप्त करने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका अपने वादों या समझौतों को तोड़ता है तो ईरान भी चुप नहीं बैठेगा और मुंहतोड़ जवाब देगा।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की गुजारिश की थी। ईरानी प्रवक्ता मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से कोई बातचीत का अनुरोध नहीं किया, बल्कि केवल कतर के मध्यस्थों की यात्रा को स्वीकार किया था।
ये भी पढ़े-
रंगारेड्डी में जघन्य हत्याकांड: POCSO आरोपी को जमानत मिलते ही नाबालिग पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, खुद फरार
गालिबफ ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान को अमेरिका पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को भी यह बात साफ-साफ बता दी थी।
ये भी पढ़े-
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से BJP में बवाल, समर्थकों ने NH-44 जाम कर पुलिस पर किया पथराव, कई अधिकारी घायल
बातचीत का मतलब युद्ध है, और युद्ध के कई रूप होते हैं। जो कोई भी अमेरिका के साथ शांति स्थापित करने के लिए बातचीत करना चाहता है, वह गद्दार है। जो कोई भी अमेरिका को मित्रता का संदेश भेजता है, उसका मुंह अपवित्र और गंदा है।"
WeNews24 इस तेजी से बदल रही स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद