Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में विकास कार्यों का सिलसिला: CM सम्राट चौधरी आज 1047 करोड़ की 982 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे

    मुजफ्फरपुर में विकास कार्यों का सिलसिला: CM सम्राट चौधरी आज 1047 करोड़ की 982 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    विकाश कुमार, लोकल रिपोर्टर, मुजफ्फरपुर WeNews24, मुजफ्फरपुर

    मुजफ्फरपुर, 12 जुलाई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। वे नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत बुडको एवं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित 1047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

    इन योजनाओं में सड़क निर्माण, जलनिकासी, पार्क, घाट, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार शामिल है।

    मुख्य आकर्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 213.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे। इस परियोजना से मुजफ्फरपुर को आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक शहरी पहचान मिलने की उम्मीद है।

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एमआईटी एवं सिकंदरपुर लेक क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, बैलून, पैरा मोटर, पैरा ग्लाइडर आदि उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम कुमार गौरव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रतिबंध शनिवार से रविवार शाम 4 बजे तक लागू रहेगा।

    ये भी पढ़े-

    .com/img/a/




    कार्यक्रम का कार्यक्रम

    1. सिकंदरपुर लेक फ्रंट क्षेत्र को खूबसूरती से सजाया गया है। यहां फव्वारा और कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं।
    2. मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे शहर पहुंचेंगे।
    3. सिकंदरपुर लेक फ्रंट का जायजा लेंगे।
    4. इसके बाद एमआईटी परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे।
    5. बुडको की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे।
    6. जनसभा को संबोधित करेंगे।
    7. दोपहर 1:15 बजे वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

    मुख्यमंत्री पूरे कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर में करीब पौने दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस लाइन में हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728