Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:कुआरी जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, आठ घायल




    बिहार/सीतामढ़ी/समाचार 

    सीतामढ़ी :-कुआरी मदन गांव जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुयी इस झगड़े और मारपीट  में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक गुट के मदन राम, विकास राम, वीरेश राम तथा दूसरे गुट के सुरेश राम, सुशीला देवी, दरेस राम व इंद्रजीत राम का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जबकि, सुभाषिनी कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायलों के बयान पर बुधवार को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीरेश राम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सुरेश राम, उर्मिला देवी, इंद्रजीत राम, दरेश राम, कोशीला देवी व सुशीला देवी को आरोपित किया गया है। बताया है कि आरोपियों ने लाठी- डंडा एवं लोहे का रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा खेत में लगे गोभी की फसल नष्ट कर दिया। इधर, सुरेश राम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विदेश राम, राम ईश्वर राम, मदन राम, विकास राम, राजू राम, दुलारी देवी, संगीता देवी व पुष्पा देवी को आरोपित किया गया है। 



    कहा है कि वह अपने जमीन पर टायर गाड़ी लगा रहा था तो आरोपियों ने उसे अपनी जमीन कहते हुए वहां से टायर गाड़ी हटाने को बोला। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, रॉड व कुदाल से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान का भार एएसआइ राज किशोर ¨सह को सौंपा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728