सीतामढ़ी: मदन मोहन झा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
बिहार/सीतामढ़ी /समाचार
कैमरामैनपवन साह /रिपोर्टर संजू गुप्ता
सीतामढ़ी :मदन मोहन झा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीतामढ़ी जिला के दौरे पर आए मदन मोहन झा का रविवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर जिले की सीमा कोरलहिया में सैकड़ों वाहन के साथ कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। वहां से रून्नीसैदपुर, गाढ़ा, डुमरा व परसौनी गांव में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
मदन मोहन झा ने डुमरा प्रखंड की माधोपुर रौशन पंचायत के परसौनी गांव में पंचायत सम्मेलन को संबोधित किया। वहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सीतामढ़ी गांधी मैदान के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम अंसारी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
सभा स्थल गांधी मैदान तक जाने में प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ा के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गांधी मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 151 किलो के फूलों की माला, मिथिला पाग, जानकी उछ्वव झांकी मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.झा, उनके साथ आये बेगूसराय विधायक अमिता भूषण, बेनीपट्टी विधायक भावना झा, जमुई विधायक बंटी चौधरी, रीगा विधायक सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित कुमार टुन्ना, राष्ट्रीय कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट शरबत जहां फातमी व प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर का स्वागत किया गया।
देश राहुल गाँधी की और देख रहा है
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने तथा केंद्र की जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि देश की स्थिति से सभी अवगत हैं। बिहार में भी कानून व्यवस्था की हालत काफी खराब है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार कांग्रेस के बारे एक बार फिर से सोचें। पूरा देश राहुल गांधी की ओर उत्सुकता से देख रहा है। सबकुछ भुला कर राहुल गांधी को लाइए। इस दौरान सीतामढ़ी लोकसभा से भाजपा गठबंधन को हराने के लिए जनता के रहनुमा व सीतामढ़ी के गांधी विमल शुक्ला को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने के प्रस्ताव का लोगों ने जोरदार समर्थन किया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने की। संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने किया।
राहुल गांधी के संकल्प को घर-घर पहुंचाना है
अमिता प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह बेगूसराय की विधायक अमिता भूषण ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमारी लड़ाई जिससे है वह मायावी है। तरह-तरह के मायाजाल व झूठ-फरेब का सहारा लेकर जनता को बरगलाने का काम करता है। हम सब को मिल कर देश को बचाना है। भाजपा भगाओ, देश बचाओ, राहुल गांधी के संकल्प को घर-घर पहुंचाना है। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के लोगाों ने कुर्बानी दी है। देश
देश को ठग रही है एनडीए सरकार
अमित कुमार टुन्ना रीगा विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि एनडीए सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही है। समय आ गया है मंथन करने का। हाथ को नहीं भूलना है। पांच वर्ष पहले हाथ को भूले तो नतीजा के सबके सामने है। कालाधन वापस लाने, सभी के खाते में 15 लाख देने, युवाओं को रोजगार देने जैसे झूठे वादे कर सरकार ने देश की जनता को केवल ठगा है। कहा कि सीतामढ़ी-शिवहर में से एक सीट पर कांग्रेस से किसी को प्रत्याशी बनाया जाता है तो कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जीताने का काम करेंगे। केंद्र में झूठे और
केंद्र में झूठे व दलालों की सरकार है।
भावना बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने कहा कि केंद्र में झूठे व दलालों की सरकार है। इससे देश की जनता त्रस्त है। डॉ.झा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के पुराने वोटरों में काफी उत्साह है। राहुल गांधी ने डॉ.झा को जो बिहार की जिम्मेदारी दी है उससे कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है। कांग्रेस महागठबंधन ही देश
कांग्रेस महागठबंधन ही देश का विकल्प है।
जमुई विधायक बंटी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन ही देश का विकल्प है। एनडीए केवल देश को बांटना चाहती है। 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन को भारी सफलता मिलेगी। बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
मोदी सरकार देश में धार्मिक उन्माद से सत्ता पाना चाहती है
फातिमाराष्ट्रीय कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट शरबत जहां फातिमा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता पर पुन: काबिज होना चाहती है। लेकिन, सरकार की इस साजिश को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। देश की जनता को राहुल गांधी से काफी उम्मीद है। 2019 के लोस चुनाव में केंद्र पर कांग्रेस महागठबंधन काबिज होगी।
भाजपा की साजिश है
शुक्ला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि देश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन में हर राज्य में जन सैलाब उमड़ रहा है। भाजपा की साजिश है कि देश में अशांति फैलाकर पुन: 2019 में सत्ता हासिल करे। जिले में आरएसएस व भाजपा के कुछ लोगों ने विगत दिनों प्रतिमा विसर्जन के दौरान अशांति पैदा करने की कोशिश की थी। सदभाव कायम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष झा ने इसकी सूचना मुख्य सचिव को दी। पुलिस से पहले घटना स्थल पर उनके साथ कांग्रेस की टीम पहुंच कर लोगों को समझाने का काम किया। 2019 लोस चुनाव में कांग्रेस के साथियों को संकल्प लेना होगा कि भाजपा, आरएसएस के अशांति फैलाने की साजिश को नाकाम करें। नीतीश सरकार में बिहार सहित सीतामढ़ी जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद